OMG! इस एक्ट्रेस का जबरदस्त डांस वीडियो हुआ वायरल, मूव्स देख फैंस हुए हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टागाम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन आ रहे हैं।
अभिनेत्री दिशा पाटनी ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो एक अंग्रेजी गाने पर डांस कर दिख रही हैं। वीडियो में वो येलो कलर के स्वेटर और वाइट कलर की ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ दो लोग भी डांस करते नजर आ रहे हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, 'जस्ट चिलिंग, कोरियोग्राफ आलिशा बेहूरा और अंकन सेन के साथ डांसिंग माय ब्यूटी।’
दिशा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 41 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनकी इस वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
दिशा पाटनी ने साल 2015 में आई फिल्म ‘लोफर’ से बॉलीवुड मे डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने वरुण तेजा के अपोजिट किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ‘एमएस धोनी’ से मिली, जिसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 2’ में काम किया। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था।
दिशा पाटनी सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में अहम किरदार में नजर आएगीं। इस फिल्म का निर्देशन प्रुभदेवा ने किया है। दिशा ने इस फिल्म से पहले सलमान के साथ भारत में नजर आईं थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था।